Breaking News

ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डमाइजेशन सम्पन्न

ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डमाइजेशन सम्पन्न
—–
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र महाराजुपर, चंदला, राजनगर, मलहरा, बिजावर एवं छतरपुर की ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों को प्रथम रेण्डमाइजेशन सम्पन्न हुआ।
इस दौरान एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नमः शिवाय अरजरिया, सहायक कलेक्टर श्री कार्तिकेय जायसवाल, समस्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
रेण्डमाइजेशन प्रक्रिया के सभी राउण्ड पर राजनैतिक दलों की संतुष्टि उपरांत प्रक्रिया फाइनल की गई। राजनैतिक दलों को जानकारी दी गई कि मशीने अस्थाई स्ट्रांग रूम छतरपुर शहर के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 में विधानसभावार निर्धारित कक्षों में रहेंगी। जिसकी सुरक्षा 24 घण्टे पुलिस के द्वारा रहेगी।

Related posts

छतरपुर-पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, कलेक्टर संदीप जी आर,एसपी अमित सांघी रहे मौजूद,

khabarsamayper

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शहडोल में समूह की महिलाएं बेहद खुश अब पशुपालन से दूध और उससे बने उत्पाद से जुड़ने की तैयारी में

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत की प्राचीन सनातन संस्कृति हमें सुख, संतोष, आनंद और मोक्ष का रास्ता दिखाती है

khabarsamayper

Leave a Comment