Breaking News

उज्जैन में शीघ्र आकाशवाणी केंद्र प्रारंभ करवाने का अनुरोध

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन में आकाशवाणी केंद्र प्रारंभ किए जाने की सैद्धांतिक सहमति हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरूगन से भेंट में सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत उज्जैन में शीघ्र आकाशवाणी केंद्र प्रारंभ करवाने का अनुरोध किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. मुरूगन ने इसकी सहमति एवं आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करवाने के लिए आश्वस्त किया। आकाशवाणी स्टूडियो का निर्माण होने तक उज्जैन केंद्र के प्रसारण की व्यवस्था आकाशवाणी केन्द्र इंदौर के माध्यम से किए जाने के प्रयास भी किए जाएंगे।

Related posts

छतरपुर में मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए बड़ा कदम — 33 आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

khabarsamayper

दमोह में पुलिस की कार्रवाई, अवैध गांजा बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

सायबर ठगी के प्रति ग्वालियर किसानों को सावधान करने के लिये कृषि अभियांत्रिकी द्वारा यह एडवायजरी जारी

khabarsamayper

Leave a Comment