Breaking News

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को रेबीज सहित अन्य आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि धार जिले के मांडू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने की घटना पर संज्ञान लिया गया। प्रकरण की जांच कराई गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि डॉ. सुब्रत दास की धर्मपत्नी को रेबीज वैक्सीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही उपलब्ध कराई गई थी। तथ्यों के बावजूद संस्था प्रभारी डॉ. चाँदनी डाबरोलिया द्वारा अनावश्यक देरी एवं लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस संबंध में समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने जिलों में रेबीज वैक्सीन सहित सभी आवश्यक दवाओं की नियमित समीक्षा करें। किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में दवाओं की कमी नहीं हो, समय से योजना अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।

Related posts

डाक विभाग ने सिकल सेल उन्मूलन – 2047 पर स्मारक डाक टिकट जारी किया

khabarsamayper

ग्रीष्म काल में मतगणना के दौरान सेहत का रखें विशेष ध्यान मतगणना के दौरान लू से बचाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने एडवाइजरी जारी की

khabarsamayper

वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरों में ‘खुश’ दिखी पीड़िता, अदालत ने रेप के आरोपी को किया बरी

khabarsamayper

Leave a Comment