Breaking News

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शनिवार 5 अप्रैल को उप नगर ग्वालियर में भूमिपूजन

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शनिवार 5 अप्रैल को उप नगर ग्वालियर में लगभग पौने चार करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। ऊर्जा मंत्री सुबह 10 बजे वार्ड 32 के श्रुति एन्क्लेव महादेव पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर 3.03 करोड की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। तदोपरांत शाम 5.30 बजे वार्ड 4 के सदाशिव नगर में जीवन लाल टेलर की दुकान के समीप आयोजित कार्यक्रम में 39 लाख की लागत से विभिन्न गलियों में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही शाम 6.30 बजे डीआरपी लाइन तिराहे पर 27 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

Related posts

छतरपुर में ‘न्याय पथ अभियान’ की बड़ी सफलता, 9 साल पुराने हत्या के प्रयास का इनामी आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राज्य सभा के सभापति के संबोधन का मूल पाठ

khabarsamayper

जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, सराहनीय पहल : राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने किया बैहर में महा आरोग्य शिविर का शुभारंभ

khabarsamayper

Leave a Comment