Breaking Newsअन्य

एक पहल से बदली तस्वीर, सटई में 35 सामाजिक चेतना केंद्र और 6 आदर्श केंद्र सक्रिय

सेवा संकल्प अभियान की ‘कहानी बदलाव की’ पहल के तहत सटई संकुल में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाई जा रही है। संकुल सह-समन्वयक रामस्वरूप जाटव ने ग्रामीणों, छात्रों और ग्राम प्रभारियों के सहयोग से जागरूकता रैलियां और दीवार लेखन कर लोगों को साक्षरता से जोड़ा। असाक्षर वयस्कों को आसान तरीके से पढ़ाने के लिए उन्होंने निजी खर्च से शिक्षण सामग्री भी तैयार की। इन प्रयासों से सटई संकुल में 35 सामाजिक चेतना केंद्र और 6 आदर्श सामाजिक चेतना केंद्र सक्रिय हैं, जहां ‘अक्षर साथी’ ग्रामीणों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह पहल बताती है कि मजबूत संकल्प और जनसहयोग से शिक्षा की रोशनी दूर-दराज के गांवों तक पहुंचाई जा सकती है।

Related posts

प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में हुई जल सहेजने की गतिविधियां

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में राज्य आनंद संस्थान भोपाल द्वारा 20 मार्च को प्रातः 10 बजे से नेशनल सेमिनार ऑन हैप्पीनेस का आयोजन

khabarsamayper

गंगा-जमना स्कूल की प्राचार्य, मैथ्स टीचर और चौकीदार की गिरफ्तारी हुई तीनो को जेल भेजा —

khabarsamayper

Leave a Comment