Breaking Newsविविध

एक पेड़ मां के नाम : 1000 पौधों का वितरण, हरियाली और संरक्षण का संदेश

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में जिलेभर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत पौधरोपण का कार्य जारी है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में, नवांकुर संस्था सिद्ध बाबा नेहरू युवा मंडल पड़वार एवं सखियों द्वारा सोमवार को 1000 पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम बरहा, रेवना, पड़वार, ठाकुर्रा सहित विभिन्न गांवों में पहले चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों और नवांकुर सखियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद हरियाली यात्रा और कलश यात्रा निकालकर पेड़ों की महत्ता पर जागरूकता फैलायी गई।

नवांकुर सखियों को पहले चिन्हित कर उन्हें पौधे सौंपे गए, जिससे वे अपने-अपने गांवों में पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने में योगदान दें। इस पहल का उद्देश्य प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरी-भरी धरोहर छोड़ना है।

Related posts

राजस्व एवं वन विभाग पट्टों का संयुक्त सीमांकन कराएं: कलेक्टर जैसवाल

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन याद औद्योगिक मशीनरी डिजाइन कम्पनी इबारा कॉर्पोरेशन के श्री सेरीकोवा से की चर्चा

khabarsamayper

खजुराहो में सीएम मोहन यादव ने महाराजा छत्रसाल व सरदार पटेल की प्रतिमाओं का अनावरण, मतंगेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

khabarsamayper

Leave a Comment