Breaking News

एचपीवी टीकाकरण अभियान: मध्यप्रदेश में 1 लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण

भोपाल, 17 मार्च 2026।
मध्यप्रदेश में किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। प्रदेश में 14 वर्ष आयु वर्ग की एक लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी है। उन्होंने इसे प्रदेश की बेटियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को अजमेर से इस अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया गया था। इस अभियान में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।

प्रदेश के मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, राजगढ़ और खरगोन जिलों का इस सफलता में विशेष योगदान रहा।

अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर कलेक्टरों के नेतृत्व में समन्वय स्थापित किया गया, जिसमें स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत विभाग के साथ विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

उप मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 वर्ष की बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।


Related posts

22 जुलाई को प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम

khabarsamayper

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे हमेशा अपने माता-पिता और गुरुजनों के योगदान के प्रति कृतज्ञ रहें और सफलता के बाद भी उनका सम्मान बनाए रखें।

khabarsamayper

माढ़ोताल (रिमझा) स्थित 132 के.व्ही. सबस्टेशन में दो नए 132 के.व्ही. सर्किटों का निर्माण कर उन्हें सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया

khabarsamayper

Leave a Comment