अन्य

एफपीओ को सशक्त बनाने पर कलेक्टर का फोकस: वन उत्पाद, मिलेट और ई-कॉमर्स से बढ़ेगी किसानों की आय

एफपीओ को सशक्त बनाने पर कलेक्टर का फोकस: वन उत्पाद, मिलेट और ई-कॉमर्स से बढ़ेगी किसानों की आय

छतरपुर। जिले में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को आत्मनिर्भर और नवाचार आधारित बनाने की दिशा में कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, उप संचालक कृषि डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न एफपीओ और सीबीबीओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

🌿 वन उत्पादों के संग्रहण और ई-कॉमर्स पर जोर

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि एफपीओ वन उत्पादों के संग्रहण, उनकी प्रोसेसिंग और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर विक्रय की दिशा में ठोस कार्य करें, ताकि किसानों को बेहतर बाजार और अधिक लाभ मिल सके।

🌾 हाई वल्यू क्रॉप के लिए खजुराहो में स्थायी बाजार

उन्होंने मशरूम, शिमला मिर्च, खीरा और टमाटर जैसी हाई वल्यू फसलों का उत्पादन बढ़ाकर खजुराहो के विशिष्ट होटलों में आपूर्ति के लिए स्थायी सोर्स विकसित करने के निर्देश दिए। उद्देश्य है कि पर्यटकों तक एफपीओ के माध्यम से उत्पादित ताजा और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री पहुंचे।

🔥 पराली न जलाएं, जैविक खाद बनाएं

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि पराली जलाने की किसी भी घटना में एफपीओ से जुड़े किसानों का नाम न आए। कस्टम हायरिंग सेंटर के उपकरणों से पराली प्रबंधन कर जैविक खाद तैयार कर किसानों को लाभान्वित किया जाए।

🌱 कोदो उत्पादन और प्रशिक्षण पर बल

नौंगांव क्षेत्र में कोदो उत्पादन को बढ़ावा देने, किसानों की संख्या एफपीओ में बढ़ाने तथा फसाई लाइसेंस लेकर कोदो का ई-कॉमर्स पर विक्रय कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसानों को कोदो उत्पादन संबंधी प्रशिक्षण आयोजित करने को कहा गया।

🐄 पशुपालन और फसल विविधिकरण

समीक्षा में पशुपालन गतिविधियों को एफपीओ कार्यों में शामिल करने, ग्रीष्मकालीन फसल विविधिकरण के तहत मूंगफली, तिल और उड़द को प्रोत्साहित करने तथा किसानवार खरीफ कार्यक्रम तैयार करने पर चर्चा हुई।

🌾 मिलेट, चिया और स्थानीय ब्रांडिंग

बड़ामलहरा क्षेत्र में चिया खेती एवं पलाश फूल संग्रहण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। ‘कदरिया’ ब्रांड के तहत मिलेट एवं मुरब्बा उत्पादन की मार्केटिंग में सहयोग का आश्वासन भी दिया गया। कलेक्टर ने मिलेट किसानों को प्रशिक्षण देने और उत्पादों को बेहतर मूल्य दिलाने पर जोर दिया।

🤝 अगली बैठक में एनजीओ भी होंगे शामिल

कलेक्टर ने अगली समीक्षा बैठक में एनजीओ को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को तकनीकी, विपणन एवं नवाचार संबंधी अधिक सहयोग मिल सके।

📌 बैठक में एफपीओ के सशक्तिकरण, बाजार विस्तार और किसानों की आय वृद्धि को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई।

Related posts

सीएम डॉ. यादव ने 27% ओबीसी आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक बुलाई

khabarsamayper

भोपाल में 6 लाख के नकली नोट खपाने वाला गिरफ़्तार, 30 लाख की करेंसी छापने की तैयारी

khabarsamayper

दुकानों व सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वालों पर सख्त निगरानी, चाय-पान दुकानों की सघन चेकिंग

khabarsamayper

Leave a Comment