Breaking Newsअन्य

“ऑपरेशन विश्वास” की बड़ी सफलता: छतरपुर पुलिस ने 2025 में 1018 गुम मोबाइल तलाश कर लौटाए, प्रदेश में चौथा स्थान

छतरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत वर्ष 2025 में बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में गुम या चोरी हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए निरंतर कार्रवाई करते हुए छतरपुर पुलिस ने कुल 1018 मोबाइल फोन तलाश कर उनके वास्तविक आवेदकों को सुरक्षित सुपुर्द किए हैं।
बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹1 करोड़ 83 लाख आंकी गई है। तकनीकी विश्लेषण, CEIR पोर्टल और विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के समन्वय से इन मोबाइलों को सफलतापूर्वक ट्रेस किया गया।
गुम मोबाइल बरामदगी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छतरपुर जिले ने मध्य प्रदेश राज्य में चौथा स्थान (4th Rank) प्राप्त किया है। 56 प्रतिशत रिकवरी दर के साथ मिली यह उपलब्धि छतरपुर पुलिस की तकनीकी दक्षता, तत्परता और नागरिकों के प्रति संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाती है।
इस अभियान से न केवल नागरिकों के आर्थिक नुकसान की भरपाई हुई है, बल्कि आमजन में यह विश्वास भी मजबूत हुआ है कि गुम मोबाइल की रिपोर्ट करना प्रभावी और सार्थक है। छतरपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाना या CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराएं।

Related posts

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जमीन विवाद में हुई हत्या के 3 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का “मुस्कान अभियान” जारी: बालिका छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम, 30,000 से अधिक लोगों को किया जागरूक

khabarsamayper

बांदा में कलयुगी बेटे-बहू की दरिंदगी! सड़क पर घसीटा, छाती पर चढ़कर पत्थरों से किया हमला—पिता गंभीर घायल

khabarsamayper

Leave a Comment