अन्य

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए छतरपुर पुलिस का राहत अभियान, सैकड़ों लोगों को बांटे गए कंबल

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए छतरपुर पुलिस का राहत अभियान, सैकड़ों लोगों को बांटे गए कंबल

भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए छतरपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में जरूरतमंदों की मदद के लिए मानवीय पहल लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को आमजन की सुरक्षा एवं राहत के लिए सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में रात्रि के समय नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के नेतृत्व में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह एवं थाना ओरछा रोड प्रभारी उप निरीक्षक दीपक यादव अपनी पुलिस टीमों के साथ छतरपुर शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर पैदल भ्रमण पर निकले।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वहां ठहरे जरूरतमंद, गरीब, बुजुर्ग, यात्री एवं पलायन करने वाले लोगों से संवाद किया, उनका हाल-चाल जाना और उन्हें ठंड से बचाने के लिए कंबलों का वितरण किया। पुलिस की इस संवेदनशील पहल से सर्द रात में लोगों को बड़ी राहत मिली।

वहीं जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी यह अभियान चलाया गया।
थाना चंदला क्षेत्र में निरीक्षक उदयवीर सिंह तोमर,
थाना गोयरा क्षेत्र में उप निरीक्षक धर्मेंद्र रोहित,
तथा थाना सरवई क्षेत्र में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते नजर आए।

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के सभी थानों में रात्रिकालीन पेट्रोलिंग लगातार जारी है और ठंड के मौसम में आमजन को राहत पहुंचाने के लिए कंबल वितरण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

👉 यह अभियान पुलिस के उस मानवीय चेहरे को दर्शाता है, जो न सिर्फ कानून व्यवस्था संभालता है, बल्कि जरूरतमंदों के दुख-दर्द में भी साथ खड़ा रहता है।

Related posts

छतरपुर पुलिस ने वैवाहिक सीजन में बढ़ाई सुरक्षा, होटल और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण

khabarsamayper

कटनी बाजार में दो सांडों की भिड़ंत से मचा हड़कंप — दुकानदारों का हुआ भारी नुकसान!”

khabarsamayper

सूरत में सनसनी: कचरे के ढेर से मिला युवक का कटा सिर, इलाके में हड़कंप

khabarsamayper

Leave a Comment