Breaking News

कलेक्टर के निर्देशन में 107 गुण्डों-अपराधियों के खिलाफ बॉण्ड ओवर की हुई कार्यवाही

कलेक्टर के निर्देशन में 107 गुण्डों-अपराधियों के खिलाफ बॉण्ड ओवर की हुई कार्यवाही
4 लोगों को 151 के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल
राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कैम्प लगाकर भरवाए बॉण्ड
चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत
——
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी छतरपुर श्री संदीप जी. आर. एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी के निर्देशन में जिलेभर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। रविवार को राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा जिलेभर में कैम्प लगाकर धारा 107 एवं 116(3) के तहत गुण्डों अपराधियों पर बॉन्ड ओवर की कार्यवाही की गई। जिसके तहत प्रति व्यक्ति 10 हजार रूपए के बॉन्ड भरवाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई है।
थाना बक्सवाहा अंतर्गत 67 गुण्डों अपराधियों से बॉन्ड भरवाया गया। गढ़ीमलहरा में 15 पर बॉन्ड ओवर की कार्यवाही साथ ही 4 पर धारा 151 के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया। लवकुशनगर थाना ग्राम गुढ़ाकला, प्रतापपुरा में 25 व्यक्तियों से बॉन्ड भरवाए गए है। इसी के साथ थाना भगवां, राजनगर के गोमाकला अंतर्गत भी बॉन्ड भरवाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में संबंधित थानों के थाना प्रभारी, टी.आई. एवं राजस्व अधिकारियों में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related posts

लुधियाना में शादी के दौरान गैंगवार, ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 की मौत

khabarsamayper

बड़वानी में दावल शाह वली दरगाह में तोड़फोड़, समाज ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की

khabarsamayper

छतरपुर कलेक्टर ने कहा आंगनवाड़ी सुपरवाईजर एवं कार्यकर्ता जानकारी नही दें तो उनपर कार्यवाही करें।

khabarsamayper

Leave a Comment