Breaking News

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध मदिरा परिवहन पर हुई कार्यवाही

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध मदिरा परिवहन पर हुई कार्यवाही
—-
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आबकारी टीम द्वारा अवैध मदिरा परिवहन करते हुए तीन पहिया वाहन (ई–रिक्शा) से ले जाई जा रही थी। आबकारी अधिकारी ने बताया की मुखबिरों से सूचना प्राप्त होने पर आई.टी.आई. कॉलेज रोड छतरपुर पर आबकारी दल ने एक ई–रिक्शा ऑटो को रोका जिसकी सीटों के नीचे 317 पाव देशी–विदेशी मदिरा (57 लीटर) शराब छिपी पाई गई। जिसे जब्त कर आरोपी अमर रैकवार निवासी देरी रोड छतरपुर पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गई। गौरतलब है की संपूर्ण कार्यवाही नवीन प्रक्रिया संहिता बीएनएस के तहत की गई।

Related posts

भव्यता और समयबद्धता के साथ पूरे हों श्रीराम पथ गमन, परिक्रमा पथ और श्रीराम राजा लोक के कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का “समर्थ प्रशिक्षण अभियान”, I4C पोर्टल पर थाना स्तर के ऑपरेटर व विवेचकों को साइबर प्रशिक्षण

khabarsamayper

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जारी किया आदेश जिले में खाद्य पदार्थों व रसोई गैस इत्यादि का पर्याप्त भण्डारण

khabarsamayper

Leave a Comment