Breaking News

कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ ने नौगांव जनपद के कार्यों की समीक्षा की

कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ ने नौगांव जनपद के कार्यों की समीक्षा की
शासकीय कार्य में लापरवाही पर ग्राम पंचायत सैला सचिव निलंबित, मानपुरा, बुढ़रख जीआरएस एवं उपयंत्री अटैच
ग्राम ऊजरा एवं मलका सरपंच को धारा 40 का नोटिस
——
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में ग्राम स्तर पर शासकीय कार्यों और सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला पंचायत सीईओ छतरपुर श्रीमती तपस्या परिहार द्वारा बुधवार को जनपद पंचायत नौगांव के विकास योजनाओं की योजना वार समीक्षा की गई। जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत अंतर्गत अपूर्ण आंगनबाडी भवनों एवं नीति आयोग योजनान्तर्गत निर्मित किये जा रहे तालाबों के साथ-साथ मनरेगा अंतर्गत सभी अपूर्ण व प्रगतिरत कार्यों की ग्राम पंचायतवार समीक्षा पश्चात् वर्षात प्रारंभ होने के पूर्व पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत ऊजरा एवं मलका के सरपंचों द्वारा अपूर्ण कार्यों में रूचि न लेने के कारण धारा 40 तथा सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा कार्य में अनिमित्ता किये जाने की स्थिति में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी छतरपुर द्वारा ग्राम पंचायत मऊसहानियां में चल रहे अटल भूजल योजनान्तर्गत तालाब निर्माण का निरीक्षण किया।जनपद पंचायत कार्यालय अंतर्गत सभी शाखाओं की समीक्षा पश्चात् निर्देशित करने के उपरांत सभी शाखाओ का निरीक्षण किया गया। जिसमें साफ-सफाई एवं दस्तावेजों का संधारण सुचारू रूप से किये जाने के निर्देश दिये गये। जनपद पंचायत नौगांव अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय एवं जल जीवन मिशन से उपस्थित अधिकारियों से ग्राम पंचायतबार समीक्षा किये जाने के उपरांत व्यापक दिशा निर्देश के साथ समयान्तर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। समीक्षा बैठक में मनरेगा अंतर्गत गौशालाओ की समीक्षा करने में अपूर्ण गौशालाओं को पूर्ण कराये जाने तथा प्रत्येक गौशाला में सीसीटीव्ही कैमरा लगाये जाने हेतु निर्देश दिये गये। मनरेगा योजनान्तर्गत लेबर बजट, कार्य का भौतिक सत्यापन किये जाने हेतु ग्राम पंचायतबार समीक्षा किये जाने के पश्चात् अपूर्ण कार्यों को 07 दिवस में पूर्ण कराये जाने के पश्चात् सीसी जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।आजीविका मिशन के अधिकारी कर्मचारियों से वार्षिक लक्ष्यों के निर्धारण समूह गठन की माह बार प्रगति के संबंध में समीक्षा करने के उपरांत समय सीमा में लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर द्वारा मनरेगा एवं अन्य योजनाओं से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अनियमित्ता पाये जाने पर श्री महिपाल सिंह बुन्देला सचिव ग्राम पंचायत सैला को निलंबित किये जाने, श्रीमति रोशनी अहिरवार ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत मानपुरा एवं श्रीमति अनीता कुशवाहा ग्राम रोजगार सहायक बुढरख के साथ-साथ सेक्टर क्रमांक 07 के उपयंत्री श्री आत्मानन्द सिंह परिहार के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुये जनपद पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा छतरपुर में सम्बद्ध किये जाने निर्देशित किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड को फीनिक्स के पक्षी की तरह राख से निकलकर जीवित होने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यहां के वीर योद्धाओं को उनकी वीरता और अद्वितीय पराक्रम के लिये सदैव याद किया जायेगा। बुंदेलखंड के गौरवशाली व्यक्तित्व जैसे आल्हा उदल, महाराजा छत्रसाल जैसे लोगों से बुंदेलखंड गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंसन सेंटर में बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संभावित आगमन के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा में यह बाते कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूर्ण गरिमामय होना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं रखी जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां पर पहली नदी जोड़ो परियोजना, पहला अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं पहला फाइव स्टार होटल इसी बुंदेलखंड की धरती पर स्थापित हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी स्वयं कैंसर हॉस्पिटल के भूमि पूजन हेतु पधार रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक पल होगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह पहला मौका होगा जहां मंदिर में अस्पताल होगा। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड हरा भरा और समृद्ध शाली बनें। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के त्वरित गवर्नेंस की प्रशंसा करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड पर तो राजनैतिक पर्यटन तो बहुत लोगों ने किया। बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने की परिसंवाद करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगे आए और उनका सहयोग रहा। इससे आज के समय में यह परिसंवाद बुंदेलखंड के लिए प्रसंगिग है। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। इस अवसर पर सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार सहित विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, पूर्व विधायक श्री उमेश शुक्ला, पूर्व विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिले की जल सहेलियों ने की भेंट जिले की जल सहेलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करते हुए उनके द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम स्थल का किया भ्रमण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री शास्त्री, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने निर्देश दिये कि समय-सीमा में बेहतर तैयारियां सुनिश्चित की जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाजी मंदिर में पीठाधीश्वर श्री शास्त्री के साथ पूजा अर्चना की।

khabarsamayper

अच्छी किस्म के बीजों के उपयोग से किसानों को होगा मुनाफा ग्रीष्म काल में मूंग फसल से किसानों की आय बढ़ेगी —–

khabarsamayper

छतरपुर: फायर कर हत्या का प्रयास करने वाला मुख्य आरोपी पर्वत सिंह बुंदेला सहित दो गिरफ्तार, देशी कट्टा और कार जब्त

khabarsamayper

Leave a Comment