Breaking News

कलेक्टर के निर्देशन में वॉटरलैंड वॉटर पार्क सील, दस्तावेज जब्त* *कलेक्टर ने जांच कर दिए कार्यवाही के निर्देश*

कलेक्टर के निर्देशन में वॉटरलैंड वॉटर पार्क सील, दस्तावेज जब्त*
*कलेक्टर ने जांच कर दिए कार्यवाही के निर्देश*
*बच्चे के डूबने की मिली शिकायत पर एक्शन*
कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देश पर रविवार को वॉटरलैंड वॉटर पार्क के स्विमिंग पूल में एक बच्चे की डूबने की शिकायत मिलने पर एसडीएम छतरपुर अखिल राठौर द्वारा वॉटर पार्क को सील किया गया। कलेक्टर संदीप जी.आर. ने इस पूरे मामले की जांच करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। खजुराहो झाँसी एन.एच. 39 से 100 मीटर अंदर पर स्थित रामाश्रय होटल के पीछे आरजे वॉटरलैंड वॉटरपार्क छतरपुर मौजा सौरा के भूमि खसरा नंबर 163 के अंश भाग रकवा 0.189 में संचालित था। सुबह लगभग 9:00 बजे हिमांशु उर्फ़ बाबू रैकवार तनय हरदेव रैकवार निवासी हनुमान टौरिया के पीछे पठापुर स्विमिंग पूल में नहाते समय अचेत हो गया। जिसे बाहर निकालकर साथ आए परिजन द्वारा मिशन अस्पताल एवं जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर उक्त वॉटरपार्क को सील किया गया। इस दौरान अनुविभागीय दंडाधिकारी छतरपुर अखिल राठौर, नायब तहसीलदार सौरा इन्दु गौंड एवं प्रभारी थाना ओरछा रोड राजस्व टीम पुलिस बल मौक़े पर उपस्थित रहे। साथ संबंधित वॉटर पार्क के दस्तावेज समक्ष जब्त किए गए।

Related posts

हमारी सेनाओं के साहस और शौर्य के प्रमाण दे दिए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि आपरेशन सिंदूर रूकेगा नहीं, हमारे घर के किसी भी कोने में कोई भी आतंकवादी गतिविधि करेगा तो भारत उसे घर में घुसकर मारेगा।

khabarsamayper

छतरपुर में कौन आया , कौन गया ?

khabarsamayper

सिंचाई के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने वर्ष 2024 में लिखा नया अध्याय

khabarsamayper

Leave a Comment