Breaking News

कलेक्टर ने आकाशवाणी तिराहे से छत्रसाल चौक तक पैदल निरीक्षण किया सड़क चौराहों की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने आकाशवाणी तिराहे से छत्रसाल चौक तक पैदल निरीक्षण किया
सड़क चौराहों की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
अवैध अतिक्रमण हटाने, अनावश्यक सामग्री को भी जब्त करने के निर्देश
——-
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने शुक्रवार को छतरपुर शहर के आकाशवाणी तिराहे से जवाहर रोड होते हुए छत्रसाल चौक तक पैदल निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री जी.आर. ने सीएमओ एवं स्वच्छता निरीक्षक को सड़कों एवं फुटपाथ को साफ स्वच्छ रखने के निर्देश। साथ ही गुमटियों, हाथठेला दुकानदारों को डस्टबिन रखने के लिए निर्देश। उन्होंने दुकानदारों को समझाइस देते हुए कहा कि अपने आसपास और दुकान के सामने स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वच्छता की एक टीम पूरे दिन मुख्य चौराहों की स्वच्छता व्यवस्था देखें। साथ ही चौराहों पर मजबूत डस्टबिन रखवाएं।
कलेक्टर ने गुटखा, सिगरेट आदि स्वास्थ्य के प्रति हानिकारक सामग्री की ब्रिकी नहीं करने की समझाइस दी। उन्होंने रोड किनारे सामग्री विक्रय करने बैठने वाले लोगों के लिए सही स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अवैध रूप से अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश दिए। साथ ही अनावश्यक पड़ी सामग्री को जब्त करने को कहा। कलेक्टर ने रोड किनारे जहां अंधेरा है वहां अधिक प्रकाश वाली ट्यूबलाइट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ईई पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि जो रोड पर गढ्ढ़े करके छोड़गए हैं उन पर कार्यवाही करें।

Related posts

बागेश्वर महाराज की पदयात्रा सीकरी पहुंची: 10 लाख श्रद्धालुओं का दावा, 51 जेसीबी से बरसे फूल

khabarsamayper

केंद्र सरकार के नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं से व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु 15 जून तक आवेदन

khabarsamayper

जनजातीय समाज के अनेक नायकों ने अपना बलिदान देकर जल, जंगल, जमीन एवं अंग्रेजों से लड़कर देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान

khabarsamayper

Leave a Comment