Breaking News

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 151 आवेदनों पर की सुनवाई

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 151 आवेदनों पर की सुनवाई
कलेक्टर ने दिव्यांगों की समस्याओं को अलग से सुना
अधिकारियों को शिकायतों के प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश
——–
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। इस दौरान एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जी.आर. ने जनसुनवाई में प्राप्त 151 शिकायती आवेदनों की सुनवाई करते हुए परीक्षण के आधार पर संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही दिव्यांगों के शिकायती आवेदनों की सुनवाई अलग से की गई। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए।

Related posts

छतरपुर पुलिस ने कोचिंग सेंटर व विद्यालयों का किया निरीक्षण, छात्रों की सुरक्षा पर फोकस

khabarsamayper

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 11 हजार 400 पदों पर कर्मचारियों का चयन

khabarsamayper

जल गंगा संवर्धन अभियान पर सवाल, छतरपुर के तालाबों का अस्तित्व संकट में!

khabarsamayper

Leave a Comment