Breaking News

कलेक्टर ने बक्सवाहा के सीएम राइज, तहसील एवं डब्ल्यूटीपी का निरीक्षण किया

कलेक्टर ने बक्सवाहा के सीएम राइज, तहसील एवं डब्ल्यूटीपी का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने मंगलवार को बक्सवाहा के सीएम राइज स्कूल, तहसील एवं डब्ल्यूटीपी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार एसडीएम श्री विजय द्विवेदी, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री जैसवाल ने सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग का निरीक्षण करते हुए शेष सभी फिनिशिंग एवं निर्माण कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्लास रूम, बाउंड्री, खेल मैदान, रनिंग ट्रैक सहित पेयजल आदि व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही लोड के हिसाब से विद्युत कनेक्शन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अगले 15 दिनों में शेष सभी कार्य पूर्ण कराएं और हैंडओवर करें। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य से स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया की जानकारी ली। तदोपरांत कलेक्टर ने तहसीलदार कोर्ट का निरीक्षण करते हुए राजस्व प्रकरणों, नामांतरण बंटवारा आदि फाइलों का अवलोकन किया। साथ ही कोर्ट में निरन्तर बैठकर प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्राथमिकता से समयसीमा में ही प्रकरणों का निराकरण किया जाए। इसके बाद कलेक्टर ने जल निगम के डब्ल्यूटीपी का निरीक्षण किया और कितने घरों में पानी पहुंच रहा है जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा ऊंची जगह में जो घर है वहां पानी नहीं पहुंचने पर सुविधा अनुसार पाइप लाइन को चेंज करें। साथ ही लीकेज को चेक कर ठीक करें। उन्होंने कहा पानी पहुंचने पर लोगों से जलकर जमा कराएं। इसके अलावा लाइन डालने के बाद रोड रेस्टोरेशन के कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

Related posts

यूपी में शीतलहर का कहर, नए साल पर बारिश से बढ़ेगी गलन

khabarsamayper

किसानों को ₹1383 करोड़ की फसल बीमा राशि, मुख्यमंत्री बोले – सरकार हमेशा साथ है

khabarsamayper

24 घंटे में हत्या का खुलासा, छतरपुर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment