Breaking Newsअन्य

कलेक्टर ने मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन को दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ इलाकों में पहुंचेगी हाईटेक स्वास्थ्य सुविधा

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय से मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह वैन अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों और जनरेटर सुविधा से लैस है, जो जरूरत पड़ने पर किसी भी क्षेत्र में चलता-फिरता मिनी हॉस्पिटल साबित होगी।
यह हाईटेक वैन हिम एजुकेशनल सोसाइटी एवं चौरसिया (केपी) फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा जिला प्रशासन को भेंट की गई है।
कलेक्टर ने कहा कि इस वैन के माध्यम से दूरस्थ ग्रामों और आपात स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य शिविर लगाना आसान होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वाहन का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित शिविरों के लिए किया जाए। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता और संस्थान के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

पांच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने प्रदेश की संस्कृति और कला को दिलाई वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

फ्लोरिडा में हाईवे पर विमान की क्रैश-लैंडिंग, कार से टक्कर—लाइव VIDEO ने उड़ाए होश

khabarsamayper

ग्वालियर – चंबल संभाग के सभी जिलों से आए 40 प्रगतिशील किसानों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण

khabarsamayper

Leave a Comment