Breaking Newsअन्य

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण

छतरपुर।
कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिलेभर में राजस्व अधिकारियों द्वारा खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने किसानों को समय पर और निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सख्त हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान निजी उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे खाद निर्धारित दर पर ही बेचें और किसानों को रसीद उपलब्ध कराएं। साथ ही, अवैध भंडारण और कालाबाजारी की रोकथाम के लिए खाद के स्टॉक का मिलान भी किया गया।

गौरिहार तहसीलदार ने सहकारी समिति बारीगढ़ की दुकान का निरीक्षण कर स्टॉक की जांच की। वहीं महाराजपुर तहसीलदार ने खाद वितरण समिति का निरीक्षण किया।
राजस्व अधिकारी ने शिव कृषि भंडार और राज्य सहकारी विपणन संघ बिजावर, राजनगर की दुकानों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में नायब तहसीलदार ने लुगासी स्थित तिवारी ट्रेडर्स खाद भंडार का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला प्रशासन की अपील – किसान भाई खाद केवल निर्धारित दर पर ही खरीदें और रसीद लेना न भूलें।

Related posts

सेवा पखवाड़े में केंद्रीय मंत्री ने दिव्यांग और वरिष्ठजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

khabarsamayper

भोपाल के संजय नगर में बिजली पोल पर लगी डीपी में आग, इलाके में दहशत

khabarsamayper

PM Kisan : किसानों का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन जारी होगी 18वीं किस्त! फिर खाते में आएंगे 2000-2000 रुपए, जानें अपडेट

khabarsamayper

Leave a Comment