Breaking Newsअन्य

कलेक्टर मृणाल मीना ने 3 घंटे जमीन पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की पीड़ा, पुनर्वास और मुआवजे पर दिए बड़े निर्देश

केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्राम ढोढ़न और पलकौन्हा में कलेक्टर मृणाल मीना ने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर करीब 3 घंटे तक जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विस्थापित परिवारों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पात्र हितग्राहियों को ही पुनर्वास पैकेज मिलेगा। जिन लोगों के बैंक खातों में मुआवजा राशि का भुगतान विफल हुआ है, उनके खातों का विवरण अपडेट कर जल्द राशि जारी की जाएगी। आयु संबंधी दस्तावेज नहीं होने पर मेडिकल परीक्षण कर नियमानुसार पात्रता तय की जाएगी।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि पुनर्वास राशि का सदुपयोग कर जल्द मकान बनाएं और तैयार मकानों में शिफ्ट हों। करौंदिया पुनर्वास स्थल पर आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के निर्देश भी दिए गए। धार्मिक स्थलों को भी पूरे रीति-रिवाज के साथ नए स्थान पर स्थापित किया जाएगा।

 

Related posts

बमीठा में तूफान का कहर, तेज आंधी-बारिश से पेड़ गिरे और बिजली व्यवस्था ठप

khabarsamayper

अक्षय तृतीया पर प्रशासन सतर्क, इंदौर-जबलपुर में 4 बाल विवाह रुकवाए

khabarsamayper

किसानों को उन्नत तरीके से फसल प्रदर्शन का आयोजन

khabarsamayper

Leave a Comment