Breaking News

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ सुरक्षात्मक एवं प्रोटोकॉल संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ सुरक्षात्मक एवं प्रोटोकॉल संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

23 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं 26 फरवरी 2025 को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में आगमन प्रस्तावित है। जिसके संबंध में शुक्रवार को कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ सुरक्षात्मक एवं प्रोटोकॉल संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे सहित जिला अधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।

ग्राम गढ़ा के बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल लोकार्पण एवं 6वें सामूहिक 251 कन्या विवाह के कार्यक्रम संबंधित सुरक्षात्मक दृष्टि एवं प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियों और मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा संबंधित अधिकारी किए गए कार्य का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्राम गढ़ा अंतर्गत दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजें। साथ ही गैस सिलेण्डरों के मानक अनुरूप उपयोग करने की जांच करने के भी निर्देश दिए। साथ ही बागेश्वर धाम क्षेत्र में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सहित आमजनता के लिए अस्थाई अस्पताल बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम एवं पीएचई को निर्देश दिए कि आयोजन समिति से समन्वय कर पेयजल आदि कि बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने कार्यक्रम के प्रारंभ से समाप्ति तक चलित शौचालय, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस आदि की तैनाती करने के निर्देश दिए। साथ ही दूर संचार, कार्यस्थल पर विद्युत आपूर्ति निरंतर प्रवाह एवं बिजली के तारो को व्यवस्थित करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा जिला होम कमांडेंट को आपात स्थिति से निपटने टीम तैयार रखने के निर्देश दिए।

Related posts

बमीठा पुलिस और डायल-112 की त्वरित कार्रवाई, हाईवे पर खड़ी कार में लगी आग पर पाया नियंत्रण

khabarsamayper

चुनाव बाद फिर बढ़ी मजदूरों की कतारें, पटना स्टेशन पर पलायन की मार

khabarsamayper

कलेक्टर एवं एसपी ने एमसीबीयू के दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल आगमन की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में स्थल का निरीक्षण किया।

khabarsamayper

Leave a Comment