Breaking News

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नशीली दवाओं की रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला न्यायालय अंतर्गत लंबित चिन्हित जघन्य सनसनीखेज गंभीर अपराधों एवं नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, नवागत एएसपी सुश्री विदिता डागर, डीपीओ श्री प्रवेश अहिरवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में न्यायालय में विचाराधीन एवं विवेचना में लंबित एवं चिन्हित जघन्य सनसनीखेज अपराधों के केसेस की समीक्षा की गई। इस दौरान एडीपीओ द्वारा विस्तार से अपराधों की जानकारी दी गई।

कलेक्टर श्री जैसवाल ने नार्कोटिक्स एक्ट के प्रकरणों में जब्तशुदा माल की विनष्टीकरण की कार्यवाही समयावधि में करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान आयोजन के संबंध में जागरूकता के लिए बोर्ड प्रदर्शन, स्लोगन लेखन आदि कार्य करने के निर्देश दिए।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की सिकल सेल उन्मूलन मिशन की सराहना, ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ

khabarsamayper

एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

ग्वालियर स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में संचालित परियोजनाओं और नगर निगम के डिपोजिट वर्क के संबंध में विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

khabarsamayper

Leave a Comment