Breaking News

कलेक्टर श्रीमती चौहान के निर्देश पर अधिकारियों के दल उचित मूल्य की दुकानों पर पहुँचे

शेष बचे खाद्यान्न पर्चीधारी परिवारों की ई-केवायसी कराने का काम जिले में अभियान बतौर जारी है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर राशन वितरण व्यवस्थास से जुड़े विभागों के अधिकारी गुरुवार को मोहना, घाटीगांव व नयागांव सहित जिले की अन्य उचित मूल्य की दुकानों पर पहुँचे और ई-केवायसी कार्य को अंजाम दिलाया। इन दलों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए स्थापित किये गए खरीदी केंद्रों का निरीक्षण भी इस दौरान किया।

उल्लेखनीय है शासन द्वारा उचित मूल्य की दुकानों से राशन प्राप्त करने के लिये ई-केवायसी अनिवार्य किया गया है, जो पात्रता पर्चीधारी उपभोक्ता 30 अप्रैल तक ई-केवायसी नहीं करायेंगे, उन्हें राशन नहीं मिलेगा। इसलिए राशन लेने आ रहे उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे 30 अप्रैल तक अपनी ई-केवायसी अवश्य करा लें।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने शेष हितग्राहियों की ई-केवायसी करने के साथ-साथ मृत, अपात्र व अस्तित्वहीन हितग्राहियों के विलोपन का काम करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि उचित मूल्य के दुकानदारों की नियमित बैठक लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता से ई-केवायसी का काम कराएं। साथ ही कहा है कि ई-केवायसी के दौरान राशन वितरण का काम प्रभावित नहीं होना चाहिए। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने ऐसे उपभोक्ता जिनकी मृत्यु हो गई है अथवा चार माह से नियमित खाद्यान्न प्राप्त नहीं कर रहे हैं, उनकी सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं।

Related posts

6 घंटे कीचड़ में पड़ा रहा सरपंच, ग्रामीण समझे मौत हो गई

khabarsamayper

जनगणना 2027: गौरिहार तहसील ने सबसे पहले पूर्ण किया एचएलबी कार्य

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश को नदी जोड़ो अभियान अंतर्गत 2 बड़ी परियोजनाएं दी है

khabarsamayper

Leave a Comment