कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेवे की अध्यक्षता में किसान संगठनों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर, पारदर्शी और सुचारू रूप से उर्वरक उपलब्ध कराना रहा।
बैठ
क में यूरिया भंडारण, आपूर्ति व्यवस्था, तथा उर्वरक वितरण प्रणाली को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि वितरण व्यवस्था को मजबूत करने तथा किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
बैठक में उप संचालक कृषि, परियोजना संचालक आत्मा, सहायक संचालक उद्यानिकी, और उप संचालक पशुचिकित्सा उपस्थित रहे। संबंधित विभागों ने उपलब्ध संसाधनों, योजनाओं और सुधारात्मक उपायों को साझा करते हुए व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
