Breaking News

काँग्रेसी पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन पर लगाए अव्यवस्था के आरोप —

पार्षदों ने जनसुनवाई में नगरपालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है, परिषद को गठित हुए 11 महीने हो चुके हैं, लेकिन कर्मचारियों की लचर व्यवस्था के चलते वार्डों की हालत खराब बनी हुई है, न तो वार्डों में नियमित सफाई होती है। और न ही कचरा उठाया जाता है, साथ ही पार्षदों ने आरोप लगाया कि वार्डों के कर्मचारी भी नियुक्त नहीं किए गए हैं। और 25 – 25 लाख के टेंडर पास हुए थे वे भी अब तक नहीं खुले हैं। कॉंग्रेस पार्षद कीर्ति विश्वकर्मा ने बताया की नगरपालिका के 150 से ज्यादा सफाई कर्मियों को वार्डों में वितरित किए जाने की बजाय गैंग द्वारा चलाया जा रहा है जिससे ना तो समय पर सफाई होती है और पार्षदों को शर्म के मारे घर से निकलने में भी समस्या होती है, उनका कहना है कि 11 महीनों के बाद भी हम अपने वार्ड के लिए कुछ नहीं कर पाए हैं जिससे हमें जनता के बीच जाते हुए भी शर्म आती है, वार्डों में लाइट की उचित व्यवस्था नहीं होने से महिलाओ को रात के समय मे घर से निकलने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर संदीप G.R को ज्ञापन देने के साथ ही काँग्रेसी पार्षद नगरपालिका CMO ओमपाल सिंह भदौरिया से भी बहस करते नजर आए।

May be an image of 1 person and text

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड को फीनिक्स के पक्षी की तरह राख से निकलकर जीवित होने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यहां के वीर योद्धाओं को उनकी वीरता और अद्वितीय पराक्रम के लिये सदैव याद किया जायेगा। बुंदेलखंड के गौरवशाली व्यक्तित्व जैसे आल्हा उदल, महाराजा छत्रसाल जैसे लोगों से बुंदेलखंड गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंसन सेंटर में बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संभावित आगमन के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा में यह बाते कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूर्ण गरिमामय होना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं रखी जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां पर पहली नदी जोड़ो परियोजना, पहला अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं पहला फाइव स्टार होटल इसी बुंदेलखंड की धरती पर स्थापित हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी स्वयं कैंसर हॉस्पिटल के भूमि पूजन हेतु पधार रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक पल होगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह पहला मौका होगा जहां मंदिर में अस्पताल होगा। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड हरा भरा और समृद्ध शाली बनें। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के त्वरित गवर्नेंस की प्रशंसा करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड पर तो राजनैतिक पर्यटन तो बहुत लोगों ने किया। बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने की परिसंवाद करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगे आए और उनका सहयोग रहा। इससे आज के समय में यह परिसंवाद बुंदेलखंड के लिए प्रसंगिग है। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। इस अवसर पर सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार सहित विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, पूर्व विधायक श्री उमेश शुक्ला, पूर्व विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिले की जल सहेलियों ने की भेंट जिले की जल सहेलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करते हुए उनके द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम स्थल का किया भ्रमण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री शास्त्री, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने निर्देश दिये कि समय-सीमा में बेहतर तैयारियां सुनिश्चित की जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाजी मंदिर में पीठाधीश्वर श्री शास्त्री के साथ पूजा अर्चना की।

khabarsamayper

हापुड़ में दीपावली हादसा: पटाखे का विस्फोट, युवक झुलसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

khabarsamayper

छतरपुर जिला जेल का कथित रिश्वत वसूली वीडियो वायरल, जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप

khabarsamayper

Leave a Comment