Breaking Newsअन्य

कानपुर में बवाल: बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भिड़ंत, सब्जी विक्रेता ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया सब्जी लूटने का आरोप

कानपुर में बवाल: बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भिड़ंत, सब्जी विक्रेता ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया सब्जी लूटने का आरोपकानपुर में रविवार को राजनीतिक दलों की जंग सड़क पर उतर आई। मेस्टन रोड पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसमें लात-घूंसे, जूते-चप्पल तक चले। झगड़े में महिलाएं भी शामिल हुईं और एक-दूसरे को धक्का-मुक्की करती रहीं।

हंगामे के बीच स्थिति संभालने पहुंची पुलिस से भी कार्यकर्ताओं की तीखी कहासुनी हो गई। इस बीच मामला तब और अजीब हो गया जब एक सब्जी विक्रेता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसके ठेले से सब्जियां लूट लीं।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण है, लेकिन पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है।

Related posts

भारत अब दुनिया का 5वां सबसे बड़ा रक्षा निर्यातक (डिफेंस एक्सपोर्टर) बन गया

khabarsamayper

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु

khabarsamayper

ट्रैक्टर खरीद में धोखाधड़ी का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर ₹7.50 लाख का पावरट्रैक ट्रैक्टर बरामद किया

khabarsamayper

Leave a Comment