Breaking Newsअन्य

किसानों को समर्पित होगा ‘कृषि लोकरंग-2026’, सीएम मोहन यादव के निर्देश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कृषि हमारी जीवन संस्कृति का मूल आधार है और किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और सुरक्षित भविष्य के स्तंभ हैं।

मुख्यमंत्री ने समत्व भवन में ‘कृषि लोकरंग-2026’ की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह आयोजन किसानों के जीवन, उनकी परंपराओं और कृषि संस्कृति का जीवंत उत्सव बने।

उन्होंने कहा कि किसान न केवल समाज बल्कि पशु-पक्षियों और समस्त जीवों के जीवन का आधार हैं, इसलिए उनके जीवन में आनंद और उत्सव का संचार करना सरकार का दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार इस वर्ष को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है और ‘कृषि लोकरंग-2026’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो किसानों के जीवन में खुशियों के रंग भरने का कार्य करेगी।

Related posts

कलेक्टर ने जिलेभर के निर्माण कार्य में धीमी प्रगति होने पर मारुति कनस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के संबंध में नोटिस देकर 7 दिवस में जवाब लेने के ईई पीआईयू को निर्देश दिए।

khabarsamayper

स्टेच्यू ऑफ युनिटी बना भारत की एकता का तीर्थ : राज्यपाल मंगुभाई पटेल पहली बार दिल्ली के बाहर गुजरात के एकता नगर में हुआ भारत पर्व 2025 का आयोजन राज्यपाल ने भारत पर्व के 11वें दिन के समारोह का किया शुभारंभ

khabarsamayper

महिलाओं और स्व-सहायता समूहों की तरक्की का आधार बनेगी परियोजना

khabarsamayper

Leave a Comment