Breaking Newsअन्य

किसानों को ₹1383 करोड़ की फसल बीमा राशि, मुख्यमंत्री बोले – सरकार हमेशा साथ है

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को देशभर के किसानों को फसल बीमा की राशि हस्तांतरित की।

मध्यप्रदेश के 14,28,067 किसानों के 54,23,287 बीमा खातों में लगभग ₹1383 करोड़ जमा किए गए हैं। यह राशि पिछले तीन वर्षों की विभिन्न फसल बीमा योजनाओं के तहत है, जिसमें शामिल हैं—

  • वित्त वर्ष 2023-24 की रबी फसल

  • वर्ष 2024 की खरीफ फसल

  • वित्त वर्ष 2024-25 की रबी सीजन की विभिन्न फसलें

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आर्थिक सहयोग किसानों की मेहनत और फसल सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह देश के अन्नदाता किसानों के प्रति संवेदनशीलता ही है कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष तक की फसल बीमा राशि पात्र किसानों को दे दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के किसानों को गत तीन साल की फसल बीमा राशि की एकमुश्त सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी और केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि फसल बीमा की यह राशि का ऐसे समय में आना एक तरह से किसानों के लिए आर्थिक रूप से बेहद मददगार है। उन्होंने कहा कि अभी जब बारिश का समय चल रहा है और मूल फसल आने में करीब 2 महीने से ज्यादा का समय बाकी है, ऐसे त्यौहार के सीजन में फसल बीमा की राशि का आना किसानों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में हर कदम पर सदैव साथ है। फसलों को किसी भी कारण से हुए नुकसान की बीमा राशि दिलाई जाएगी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को फसल बीमा की राशि पाने वाले प्रदेश के सभी किसान भाईयों को बधाई दी है। 

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सुशासन के जरिए लोक कल्याण ही सरकार का मूल ध्येय है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हमारे प्रयासों का अधिकतम लाभ जनता को ही मिले

khabarsamayper

असाटी परिवार के सहयोग से 23 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेजा गया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर हुआ सम्पन्न

khabarsamayper

निर्मोही अखाड़ा धनुषधारी मंदिर में हुआ गौशाला का शुभारंभ, सभी ने मिलकर लगाए वृक्ष*

khabarsamayper

Leave a Comment