अन्य

कृषक कल्याण वर्ष 2026 की शुरुआत, छतरपुर से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

कृषक कल्याण वर्ष 2026 की शुरुआत, छतरपुर से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना


राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाए जाने के अवसर पर जिले में जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत करते हुए रविवार को कृषि उपज मंडी परिसर, सतई रोड छतरपुर से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर विधायक ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। साथ ही उप संचालक कृषि डॉ. के.के. वैद्य, सहायक संचालक अनिल कुमार मिश्रा, डॉ. रवीश सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह, पशुपालन व मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी, कृषि उपज मंडी सचिव एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

इस दौरान भोपाल के जम्बूरी मैदान से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन किसानों को वर्चुअली सुनाया और दिखाया गया।

विधायक ललिता यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के विकास के लिए हर वर्ष नए कार्यक्रम शुरू कर रही है। सिंचाई क्षेत्र का विस्तार, फसल समर्थन मूल्य, भावांतर भुगतान योजना एवं किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही हैं। उन्होंने किसानों से स्प्रिंकलर पद्धति, प्राकृतिक खेती एवं मिट्टी परीक्षण को अपनाने की अपील की।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले की सभी कृषि उपज मंडियों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। साथ ही प्रत्येक विकासखंड की ग्राम पंचायतों में कृषि रथ भ्रमण हेतु रूट चार्ट तैयार कर संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है, ताकि किसानों को योजनाओं की जानकारी सीधे उनके गांव तक पहुंचाई जा सके।

कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत यह पहल जिले में किसानों को तकनीकी, आर्थिक एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related posts

भगोरिया पर्व जनजातीय संस्कृति और प्रेम का जीवंत उत्सव: मुख्यमंत्री मोहन यादव

khabarsamayper

छतरपुर में जमीनी विवादों के समाधान के लिए विशेष शिविर, पुलिस-राजस्व की संयुक्त पहल से 250 से अधिक मामलों की सुनवाई

khabarsamayper

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

Admin

Leave a Comment