Breaking Newsअन्य

कोटा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर 15 फीट नीचे गिरी ट्रैवलर; 8 की मौत, 17 घायल

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भोपाल से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर सिमलिया थाना क्षेत्र में कराड़िया टोल प्लाजा के पास रेलिंग तोड़कर करीब 15 फीट नीचे गिर गई। हादसे में मध्य प्रदेश के बैतूल निवासी 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हुए। पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के बाद कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों की आय दोगुनी करने एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

khabarsamayper

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परम्परा को लेकर हो रहे तेज गति से क्रियान्वयन से,

khabarsamayper

छतरपुर बस स्टैंड परिसर में पुलिस चौकी का शुभारंभ, हेलमेट बैंक व नशा मुक्ति अभियान भी शुरू

khabarsamayper

Leave a Comment