Breaking Newsअन्य

खजुराहो में सीएम मोहन यादव ने महाराजा छत्रसाल व सरदार पटेल की प्रतिमाओं का अनावरण, मतंगेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को खजुराहो कन्वेंशन सेंटर के पास स्थापित बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल बुंदेला और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की नवनिर्मित प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस अवसर पर कैबिनेट के सभी मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अपने छतरपुर प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व धरोहर स्थल खजुराहो स्थित प्राचीन मतंगेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण, शांति और समृद्धि की कामना की।

Related posts

छतरपुर: जमीनी विवादों के समाधान हेतु ईशानगर थाना में विशेष शिविर आयोजित

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शान्ति और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

khabarsamayper

कलेक्टर और एसपी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा —– भारत निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में विधानसभा चुनाव 2023 कराये जा रहे हैं। जिले में स्वतंत्र शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू की गई है और सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं। कलेक्टर और एसपी द्वारा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. और पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र बिजावर के संवेदनशील मतदान केन्द्र 123 एवं 124 भारतपुरा एवं डारगुवां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्रों पर क्रियाशील व्यवस्थाओं को जांचा एवं स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण में केन्द्रों पर अंकित की गई आवश्यक जानकारी देखी। साथ ही दिव्यांगजनों और बुजुर्गाे के अनुरूप मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बीएलओ, सचिव से मतदाताओं के संबंध में जानकारी ली।

khabarsamayper

Leave a Comment