Breaking Newsअन्य

ग्रीन एनर्जी में MP की बड़ी छलांग: सीएम मोहन यादव ने ग्रीनको मुख्यालय का किया दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को हैदराबाद स्थित ग्रीनको कंपनी के मुख्यालय का दौरा कर वहाँ की अत्याधुनिक तकनीक, ऊर्जा संरक्षण प्रणालियों और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी देश के विकास का मजबूत स्तंभ बन चुकी है और इस क्षेत्र में ग्रीनको समूह का योगदान सराहनीय है।
सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रही हरित ऊर्जा क्रांति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर ग्रीन एनर्जी में अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा निवेश के विशाल अवसर मौजूद हैं और सरकार इस दिशा में बड़े कदम उठा रही है। राज्य में ग्रीन एनर्जी में निवेश के लिए आने वाली सभी कंपनियों का दिल से स्वागत किया जाएगा।

Related posts

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में बुधवार को शिष्टाचार मुलाकात की।

khabarsamayper

स्वस्थ मध्यप्रदेश-सशक्त मध्यप्रदेश को मूर्त रूप देने उठाये गए सशक्त कदम

khabarsamayper

नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जलशक्ति मंत्री व गुजरात मुख्यमंत्री से की चर्चा

khabarsamayper

Leave a Comment