Breaking News

ग्वालियर के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबद्ध 76 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं से जुड़े किसानों को भी अब शून्य प्रतिशत ब्याज दर (बिना ब्याज) पर खेती-किसानी के लिये ऋण मिल सकेगा।

जिले में किसानों को कृषि ऋण वितरण की कार्ययोजना तैयार

ग्वालियर के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबद्ध 76 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं से जुड़े किसानों को भी अब शून्य प्रतिशत ब्याज दर (बिना ब्याज) पर खेती-किसानी के लिये ऋण मिल सकेगा। सहकारी बैंक की वित्तीय स्थिति ठीक न होने की वजह से पिछले 5 – 6 सालों से इन संस्थाओं से जुड़े किसान इस ऋण से वंचित थे। राज्य शासन ने ग्वालियर सहकारी बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिये 50 करोड़ रूपए की अंश पूँजी उपलब्ध कराई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इन संस्थाओं से जुड़े किसानों को बिना ब्याज के ऋण वितरण के संबंध में जानकारी दें और अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित कराने की कार्ययोजना बनाएं।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर के सिंह चौहान ने बताया कि जिला सहकारी बैंक से 50 करोड़ रूपए की अंशपूँजी मिलने से अब 76 सहकारी संस्थाओं से जुड़े किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने के लिये कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। मौजूदा वित्तीय वर्ष के खरीफ मौसम में 23 करोड़ 75 लाख एवं रबी मौसम में 71 करोड़ 25 लाख रूपए इस प्रकार कुल 95 करोड़ रूपए की राशि वस्तु एवं नगदी के रूप में किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर उपलब्ध कराई जायेगी। साथ ही हर माह प्रत्येक संस्था को अधिकतम 15-15 नवीन केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) जारी करने का लक्ष्य दिया गया है।

श्री चौहान ने बताया कि वितरित राशि की वसूली होने पर राज्य शासन द्वारा चार वर्ष बाद फिर से 50 करोड़ रूपए की सहायता अंश पूँजी के रूप में उपलब्ध कराई जायेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश को नदी जोड़ो अभियान अंतर्गत 2 बड़ी परियोजनाएं दी है

khabarsamayper

M PLUS CINE is ready to go on the floor for a shoot with their two new songs with Gautam Gulati, Akshita Mudgal & Karanvir Bohra.

Admin

छात्रों में जागी उम्मीद, बनेंगे आईएएस कलेक्टर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य हमेशा ऊँचा रखने के दिए निर्देश जिले के मेधावी छात्र हुए सम्मानित

khabarsamayper

Leave a Comment