Breaking News

ग्वालियर जिले में भी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से पात्र परिवारों को एक मुश्त तीन माह अर्थात जून, जुलाई एवं अगस्त का राशन वितरित किया जायेगा।

20 मई तक वितरित होगा मई माह का राशन

ग्वालियर जिले में भी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से पात्र परिवारों को एक मुश्त तीन माह अर्थात जून, जुलाई एवं अगस्त का राशन वितरित किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत सुव्यवस्थित ढंग से पात्र परिवारों को तीन माह का राशन वितरित कराने के निर्देश दिए हैं।

जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीन माह का एक मुश्त खाद्यान्न वितरित कराने के लिये सभी उचित मूल्य की दुकानों पर 3X3 का बैनर प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैनर पर यह प्रदर्शित किया जायेगा कि मई माह का खाद्यान्न 20 मई 2025 तक वितरित किया जायेगा। इसके बाद 21 मई से जून, जुलाई एवं अगस्त का राशन एक मुश्त उचित मूल्य की दुकानों से वितरित होगा।

जिले के सभी सहायक व कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों एवं उचित मूल्य की दुकानों के प्रबंधक व विक्रेताओं को शेष बचे सभी सदस्यों की ई-केवायसी का काम 31 मई तक पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related posts

ग्राम भैंसखार में भटकी बच्ची को पुलिस ने खोजकर सुरक्षित सौंपा

khabarsamayper

सरकार खरीदेगी किसानों से श्रीअन्न,श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाएं किसान -मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलिकॉप्टर की बिहार में इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

khabarsamayper

Leave a Comment