Breaking News

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरी बस्तियों के सुनियोजित विकास के लिए कृत संकल्पित है। यह बात सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कही। श्री कुशवाह रविवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड- 38 में स्थित नवग्रह कॉलोनी के सेक्टर-1 में सीसी रोड का भूमिपूजन करने पहुँचे थे।

नवग्रह कॉलोनी की विभिन्न गलियों में सीसी सड़कों के निर्माण के लिए मंत्री श्री कुशवाह ने अपनी विधायक निधि से 15 लाख रुपए की राशि मंजूर की है। उन्होंने स्थानीय कन्याओं के द्वारा इन सीसी रोड का भूमि पूजन कराया। इस अवसर पर श्री कुशवाह ने कहा कि लश्कर क्षेत्र की सभी बस्तियों में विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में श्री भगवान सिंह कुशवाह तथा पूर्व सभापति नगर निगम श्री राकेश माहौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रीय बस्तियों के निवासी मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को दी बधाई

khabarsamayper

जल गंगा संवर्धन अभियान में प्राथमिकता से जल स्त्रोतों के संरक्षण पर कार्य करें : कलेक्टर ग्रामीण पर्यटन के रूप में फू्रट फॉरेस्टों को विकसित करने के निर्देश

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अर्जुनराम मेघवाल 30 मार्च को उज्जैन में विक्रमोत्सव-2025 में शामिल होंगे।

khabarsamayper

Leave a Comment