Breaking News

ग्वालियर में 22 मार्च से 29 मार्च तक वृहद पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है।

स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की सुविधा के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर ग्वालियर में 22 मार्च से 29 मार्च तक वृहद पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित होगा। मेले में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सस्ती दर पर स्कूली पुस्तकें, कॉपियाँ एवं स्कूल में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में 22 मार्च से आयोजित किए जाने वाले पुस्तक मेले की तैयारियों का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री विवेक कुमार, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, एडीएम श्री टी एन सिंह, मेला सचिव श्री टी आर रावत, विभागीय अधिकारी एवं पुस्तक प्रकाशक एवं विक्रेता भी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा है कि पुस्तक मेले के पंजीयन के लिये 17 मार्च तक तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक जिनका पंजीयन होगा उन्हें दुकानों का आवंटन कर दिया जायेगा। उन्होंने पुस्तक मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, फूड जोन आदि की व्यवस्थायें संबंधित अधिकारियों को समय रहते करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेला दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जायेगा। पुस्तक मेले का अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को लाभ मिले, इसके लिये व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए।

सीईओ जिला पंचायत श्री विवेक कुमार ने कलेक्टर को पुस्तक मेले के संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 22 मार्च के पूर्व पुस्तक मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जायेंगीं।

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने भी कहा कि नगर निगम के माध्यम से मेला स्थल की साफ-सफाई बेहतर की जायेंगीं एवं मेले के दौरान भी किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिये निगम स्तर से सभी प्रबंधन किए जायेंगे।

Related posts

कुपी प्रदर्शन पर छतरपुर प्रशासन का स्पष्टीकरण, प्रदर्शनकारी पन्ना जिले के; पेयजल उपलब्ध कर सुनाई समस्याएं

khabarsamayper

तेज रफ्तार का कहर: बस्ती में अनियंत्रित कार रेलिंग से टकराकर पलटी, दो घायल

khabarsamayper

मध्यप्रदेश में वर्तमान दुग्ध उत्पादन 9 प्रतिशत से बढ़ाकर जल्द से जल्द 20 प्रतिशत तक करने के लिए राज्य सरकार ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना प्रारंभ की है

khabarsamayper

Leave a Comment