मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे, जहाँ उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत की।
मुख्यमंत्री रेसकोर्स रोड स्थित मंत्री निवास पर पहुँचे और उनके भतीजे सूर्य प्रताप सिंह तोमर (हितांशु) को सुखद दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद व शुभकामनाएँ दीं।
