Breaking News

ग्वालियर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के तहत स्कूल एवं कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

ग्वालियर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के तहत स्कूल एवं कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रशासन की ओर से दिलाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

केआरजी महाविद्यालय में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ लाइफ डिमोस्टेशन भी दिखाया गया। प्रशिक्षण के दौरान केआरजी महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती श्रीवास्तव, खेल अधिकारी श्री जोसेफ, शिक्षा विभाग के व्याख्याता श्री एस बी ओझा, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री राहुल पाठक एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

जिले में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने का कार्य क्रमबद्ध जारी है। आने वाले दिनों में शासकीय कन्या विद्यालय ठाठीपुर, शासकीय सीएम राइज स्कूल किलागेट, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय मुरार और शासकीय कन्या विद्यालय शिंदे की छावनी में प्रशिक्षण आयोजित कर छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Related posts

सीएम राइज एवं उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षकों के लिए संभाग स्तरीय आनंद सभा कार्यशाला

khabarsamayper

सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 38 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया

khabarsamayper

छतरपुर: डीआईजी, कलेक्टर और एसपी ने रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा

khabarsamayper

Leave a Comment