Breaking News

ग्वालियर : हस्तिनापुर में मेडीकल बोर्ड शिविर में बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हस्तिनापुर में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 198 दिव्यांगजनो का पंजीयन हुआ । मेडिकल बोर्ड द्वारा किए गए परीक्षण में 64 दिव्यांगजन दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए पात्र पाए गए। कुछ दिव्यांगजनो को मौके पर ही यूडीआईडी कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। शिविर में विभिन्न दिव्यांगजनो के आधार कार्ड भी बनवाये गए।

ज्ञात हो जिले में हर शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर विकास खण्ड स्तर पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में मेडीकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगों का परीक्षण कराकर पात्र दिव्यांगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं।

Related posts

“दमोह में शराब तस्कर का अनोखा जुलूस — गले में शराब की बोतलों की माला डालकर गाँव में घुमाया!”

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी संभागों में इस वर्ष किसान मेले आयोजित होंगे

khabarsamayper

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर बोले सीएम मोहन यादव— मध्यप्रदेश में जल्द 1000 के पार होगा बाघों का कुनबा

khabarsamayper

Leave a Comment