Breaking Newsअन्य

घर में घुसकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, छतरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

छतरपुर पुलिस की तेज कार्रवाई एक बार फिर सामने आई है। थाना ओरछा रोड क्षेत्र के ग्राम ढिलापुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

फरियादी जयदीप पटेरिया की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सौरभ पटेरिया, गंगाराम पटेरिया और देव सिंह उर्फ कल्लू यादव को दबोच लिया। आरोपियों पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

Related posts

दीपावली पर्व को लेकर छतरपुर पुलिस सतर्क — व्यापारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर दिया जोर

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए

khabarsamayper

मां वैष्णो देवी यात्री बस पर हुए हमले के विरोध में बजरंग दल ने किया पुतला दहन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

khabarsamayper

Leave a Comment