Breaking News

चंडीगढ़ ने जीती चौथी राष्ट्रीय व्हील चेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप

सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगों के कल्याण के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कई योजनायें संचालित की जा रही हैं। सरकार दिव्यांगों में छुपी खेल प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्रदान करने के लिये कटिबद्ध है। श्री कुशवाह ने यह बात राष्ट्रीय व्हील चेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। यहाँ ग्वालियर के एलएनआईपीई में राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप के फायनल में चंडीगढ़ की टीम ने कर्नाटक को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।  व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन (WCIA) द्वारा 4 से 16 फरवरी तक आयोजित की गई चौथी राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप 2025 में देश भर की सर्वश्रेष्ठ टीमों ने हिस्सा लिया। चैम्पियनशिप के समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री कुशवाह ने विजेता व उप विजेता टीम को बधाई दी। साथ ही कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार पूरी ताकत के साथ आप सबके साथ खड़ी है। दिव्यांग खिलाड़ियों के सपनों को पूरा करने में सरकार हर संभव मदद करेगी।

इस अवसर पर चेयरमैन, व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन श्री राजेश भारद्वाज, संस्थापक एवं अध्यक्ष व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन स्क्वाड्रन लीडर अभय प्रताप सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी, डीसीसीआई श्री रवि चौहान, पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल, इंचार्ज वाइस चांसलर लक्ष्मीबाई शारीरिक शिक्षा संस्थान श्री जोसेफ सिंह, सचिव, ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन श्री संजय आहूजा, सचिव व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन श्री कबीर सिंह, संस्थापक मध्य प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट श्री जंड़ेल सिंह धाकड़ उपस्थित रहे।

रोमांचक फायनल में चंडीगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीती चैम्पियनशिप

एलएनआईपीई के मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। कर्नाटक की ओर से हरीश कुमार ने 28 गेंदों में 67 रन और शिव प्रसाद ने 35 गेंदों में 55 रन की शानदार लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने 19.2 ओवरों में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और चैंपियन बन गई। संदीप कुंडू ने नाबाद 116 रन (53 गेंद) की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली। उनकी इस ऐतिहासिक पारी ने चंडीगढ़ को चैंपियन बना दिया। संदीप कुंडू को उनकी शानदार पारी के लिए फाइनल का मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

कलेक्टर और एसपी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा —– भारत निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में विधानसभा चुनाव 2023 कराये जा रहे हैं। जिले में स्वतंत्र शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू की गई है और सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं। कलेक्टर और एसपी द्वारा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. और पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र बिजावर के संवेदनशील मतदान केन्द्र 123 एवं 124 भारतपुरा एवं डारगुवां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्रों पर क्रियाशील व्यवस्थाओं को जांचा एवं स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण में केन्द्रों पर अंकित की गई आवश्यक जानकारी देखी। साथ ही दिव्यांगजनों और बुजुर्गाे के अनुरूप मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बीएलओ, सचिव से मतदाताओं के संबंध में जानकारी ली।

khabarsamayper

नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता हो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

बाल रंग शिविर में कला निखार रहे नन्हें कलाकार गाँधी आश्रम में शुरू हुआ बाल रंग शिविर

khabarsamayper

Leave a Comment