चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली के पास मुख्य अग्निशमन अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक कांस्टेबल राजकमल को शुक्रवार को घूस लेते हुए पकड़ा गया। वह पटाखे की दुकान का अस्थाई लाइसेंस दिलाने के नाम पर रुपये मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद वाराणसी से आई एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई कर लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
