Breaking News

चौकीदार के पद पर नियुक्ति पत्र पाकर कालकादीन के परिवार में लौटी खुशियां

चौकीदार के पद पर नियुक्ति पत्र पाकर कालकादीन के परिवार में लौटी खुशियां
कलेक्टर ने आवेदक को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर दी बधाई
24 शिक्षा विभाग, 8 राजस्व एवं 8 जनजातीय कार्य विभाग में आवेदकों को मिल चुकी है अनुकंपा नियुक्ति
—-
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले में श्रद्धांजलि अभियान चलाया जा रहा है। जिसके सार्थक परिणाम आ रहे है। इस अभियान अंतर्गत जिले के दिवंगत आमजनों के भूमि आदि के फौती नामांतरण किये जाते हैं। इसी अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री जी.आर. के निर्देशन में दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने की तत्काल प्रक्रिया की जाती है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में छतरपुर जिला प्रशासन अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण करने में उदाहरण बनकर उभरा है। जहाँ नई ऊर्जा और सकारात्मक संकल्पों की राह से अनुकंपा नियुक्ति की उम्मीद लगाए चेहरों पर खुशियां बिखर रहीं हैं। कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले में अनुकंपा नियुक्ति के आवेदकों को बिना किसी परेशानी के आसानी से नियुक्तियां मिल रहीं है। साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया को बहुत ही आसान किया गया है, जिससे आवेदकों को बहुत ही कम समय में अनुकंपा नियुक्ति मिल रही है। मंगलवार को श्रद्धांजलि अभियान में कलेक्टर श्री जी.आर. ने आवेदक श्री कालकादीन अहिरवार को शासकीय अनु. जाति सीनियर बालक छत्रावास बारीगढ़ में चौकीदार के पद पर अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर दिवंगत शासकीय सेवक स्व. मोतीलाल अहिरवार को सच्ची श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर श्री जी.आर. ने नियुक्ति पत्र सौंपकर अच्छा काम करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग डॉ. प्रियंका राय उपस्थित रहीं। प्रशासन की संवेदनशीलता के चलते 40 आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति मिल चुकी है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ – 2028 के सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में बैठक लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

khabarsamayper

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

Admin

70 साल की मां की बेरहमी से पिटाई —

khabarsamayper

Leave a Comment