Breaking Newsअन्य

छतरपुर: एसडीओपी लवकुशनगर ने थाना सरवई का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

छतरपुर पुलिस के तहत आज एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे द्वारा थाना सरवई का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान प्रकरणों सहित अन्य लंबित मामलों और शिकायतों की गहन समीक्षा की गई। एसडीओपी द्वारा सभी प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु प्रकरणवार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान थाना परिसर व आवासीय परिसर की साफ-सफाई, हवालात, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, सीसीटीवी कैमरे, उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों का निरीक्षण किया गया। साथ ही थाने में की जा रही डिजिटल फीडिंग एवं डाटा संधारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताएं जानी गईं।

निरीक्षण उपरांत थाना प्रभारी सरवई उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव को कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश पर्यटन विविधताओं से भरपूर है

khabarsamayper

₹5000 के इनामी NDPS आरोपी शिवम सेन गिरफ्तार, न्याय पथ अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस की बड़ी सफलता

khabarsamayper

प्रधानमंत्री ने छतरपुर के गढ़ा में बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी लगभग 218 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा अस्पताल निर्माण

khabarsamayper

Leave a Comment