Breaking Newsअन्य

छतरपुर की बेटी का कमाल: महिला आरक्षक रीना पटेल ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

छतरपुर पुलिस की महिला आरक्षक रीना पटेल ने अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

रीना पटेल ने 19वीं अखिल भारतीय शूटिंग (स्पोर्ट) प्रतियोगिता 2025-26 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया, वहीं 26वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट शूटिंग प्रतियोगिता में 100 गज स्टैंडिंग पोजिशन में सिल्वर मेडल जीता।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उनकी इस सफलता से न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे जिले में गर्व का माहौल है।

Related posts

छतरपुर पुलिस का “न्याय पथ अभियान” – 430 से अधिक फरार आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने इंटेक वेल, ओएचटी व डब्ल्यूटीपी कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का नशा मुक्ति अभियान तेज, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम और तंबाकू दुकानों की जांच

khabarsamayper

Leave a Comment