Breaking Newsअन्य

छतरपुर कोतवाली पुलिस ने मैरिज गार्डन में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, डेढ़ लाख के आभूषण व नकदी बरामद

छतरपुर थाना कोतवाली पुलिस ने नारायणपुर रोड स्थित स्टार मैरिज गार्डन में हुई चोरी की वारदात का मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। फरियादी महिला के पर्स सहित सोने–चांदी के आभूषण और करीब डेढ़ लाख रुपये की नगद राशि चोरी हो गई थी। “चक्षु अभियान” के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों ने आरोपी की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों से फुटेज एकत्र कर आरोपी तक पहुंच बनाई। सटीक तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली विधि-विरुद्ध किशोरी को अभिरक्षा में लिया गया और चोरी किया गया सारा माल बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई क्षेत्र में “चक्षु अभियान” की सफलता को भी दर्शाती है।

Related posts

छतरपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक, ई-समंस और वारंट की शत-प्रतिशत तामीली पर जोर

khabarsamayper

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल द्वारा गुरुवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा की गई।

khabarsamayper

उद्योगों की मांग अनुसार कौशल विकास पाठ्यक्रम डिजाइन करें : राज्यपाल

khabarsamayper

Leave a Comment