Breaking News

छतरपुर जिले के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक प्रधानाध्यापकों विद्यालय के शिक्षकों के लिए 7 फरवरी 2025 से 13 जून 2025 तक 10 चरणों में लीडर से प्रशिक्षण संचालित किया गया।

लीडरशिप शिक्षक के प्रभारी श्री रघुवीर शरण नापित के द्वारा शासन के आदेशों के अनुरूप प्रशिक्षण सम्पन्न कराया। मध्य प्रदेश शासन शिक्षा विभाग की उत्तम नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति और संस्कृति के माध्यम से आत्म निर्भरता बनाने का काम किया जा रहा है । कार्यक्रम का संचालन श्री अमर सिंह राय ने करते हुए लीडरशिप की प्राथमिकता पर प्रकाश डाला।

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान संस्था के प्राचार्य श्री आर.के. वर्मा एवं सहायक श्रीमती ममता चतुर्वेदी भोपाल शिक्षा विभाग द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त डीआरजी श्री अमर सिंह राय, श्री हरि मोहन भड़ेरिया, श्री जगदीश प्रसाद वाजपेई, श्री जेपी अहिरवार,श्री हिरदेश कुमार राजपूत, श्री विजेंद्र कुमार अहिरवार, श्री आनंद अरजरिया, श्री अनुराग शुक्ला, श्री लखन लाल शुक्ला द्वारा प्रशिक्षण लग्नशीलता के साथ संपन्न कराया गया। प्रशिक्षण प्रभारी रघुवीर शरण स्थापित ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिले के 1812 प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के प्रधानाचार्यो को लीडरशिप की प्रशिक्षण प्राप्त किए गए। जिसमें 14 विषय शामिल किए गए थे। इसके माध्यम से 1 से 8 तक के विद्यार्थी बच्चों को बचपन से शिक्षा से पहले संस्कृति माता-पिता गुरु का सम्मान बोल चाल की भाषा जीवन जीने का प्रशिक्षण तथा विद्यालय आने-जाने शिक्षा अध्ययन करने स्वस्थ जीवन जीने तथा लड़ाई झगड़ा बुराइयों, नशा से दूर रहने के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारियां बच्चों को प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम के समापन में बुंदेलखंड क्षेत्र के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव बुंदेलखंड द्वारा प्रशिक्षण समापन समारोह में विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि गुरु बच्चों के भविष्य को निर्माण करते हैं प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा पूरे जीवन मार्गदर्शन देने का कार्य करती है। कार्यक्रम में संस्था प्रभारी श्रीमती ममता चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

Related posts

टीकमगढ़ में विधायक खटीक की पुत्री के विवाह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

गर्मी के मौसम में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिये शहर के व्यापारिक व सामाजिक संगठन भी आगे आ रहे हैं।

khabarsamayper

मध्यप्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के लिए निरंतर योजनाएं बनाने का काम किया है

khabarsamayper

Leave a Comment