Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस का ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान, ऑटो-बसों में लगाए जागरूकता पम्पलेट

मध्य प्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत छतरपुर पुलिस ने पंचम दिवस पर जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऑटो, ई-रिक्शा, बस एवं अन्य लोक परिवहन वाहनों पर नशामुक्ति संबंधी जनजागरूकता पम्पलेट चस्पा किए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान चालक, परिचालक एवं यात्रियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई। छतरपुर पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई तक अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

Related posts

मेरठ में दबंगई का वीडियो वायरल, सड़क पर करवाई माफी

khabarsamayper

भोपाल में 84 साल का रिकॉर्ड टूटा — नवंबर की सबसे सर्द रात दर्ज

khabarsamayper

फतेहाबाद में कार से बरामद हुए करोड़ों रुपये — गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

khabarsamayper

Leave a Comment