Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस का सख्त एक्शन: गुंडा, निगरानी बदमाश व हिस्ट्रीशीटर थानों में बुलाए गए, दी गई कड़ी चेतावनी

छतरपुर।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस ने गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों, जेल से रिहा अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी निगरानी शुरू की है।

इसी क्रम में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चिन्हित गुंडा बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों और जेल रिहा व्यक्तियों को थानों में उपस्थित कर आवश्यक समझाइश दी गई। पुलिस द्वारा यह भी जानकारी एकत्र की गई कि कौन-कौन से लिस्टेड बदमाश वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं या जिले से बाहर हैं।

पुलिस ने निगरानी बदमाशों से जुड़ी जानकारी बीट एवं माइक्रो-बीट पुस्तिकाओं में दर्ज की। साथ ही नए चिन्हित बदमाशों की प्रविष्टि गुंडा रजिस्टर एवं बीट पुस्तिका में की गई। इन व्यक्तियों की वर्तमान गतिविधियां, सामाजिक व्यवहार, सोशल मीडिया पर सक्रियता, भ्रमण स्थल और कार्यशैली की भी जांच की गई।

थानों में बुलाए गए सभी चिन्हित व्यक्तियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे कानून का पालन करें और क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति, उपद्रव या दहशत का माहौल न बनाएं। पुलिस ने चेतावनी दी कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसका प्रभाव उनके परिवारजनों पर भी पड़ेगा।

इस दौरान सभी उपस्थित व्यक्तियों को शांतिपूर्ण जीवन जीने और अपराध से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।

Related posts

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेटे का पाणिग्रहण करवाया सामूहिक विवाह समारोह में — दी सामाजिक समरसता व सादगी की मिसाल

khabarsamayper

प्रगति प्रौद्योगिकी और शासन के अद्भुत संयोजन का प्रतिनिधित्व करती है, यह सुनिश्चित करती है कि बाधाएं दूर हों और परियोजनाएं समय पर पूरी हों: प्रधानमंत्री

khabarsamayper

छतरपुर यातायात पुलिस का विशेष अभियान शुरू, 25 वाहनों के चालान काटे

khabarsamayper

Leave a Comment