अन्य

छतरपुर पुलिस का स्कूल–कॉलेजों में सुरक्षा अभियान

छतरपुर पुलिस का स्कूल–कॉलेजों में सुरक्षा अभियान

छात्रों से संवाद, संस्थानों के आसपास सघन चेकिंग

छतरपुर।
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्कूलों, कॉलेजों, छात्रावासों एवं कोचिंग सेंटरों में विशेष भ्रमण अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सुरक्षित वातावरण बनाए रखना रहा।

पुलिस टीमों ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उन्हें सुरक्षा, अनुशासन और कानून के प्रति जागरूक किया गया। अवकाश के समय स्कूल एवं कॉलेज परिसरों तथा आसपास की दुकानों और सार्वजनिक स्थलों की भी चेकिंग की गई।

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं संभावित अवैध गतिविधियों को लेकर जानकारी एकत्र की गई। वहीं विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्रावास संचालकों से भी चर्चा कर विद्यार्थियों की गतिविधियों, अनुशासन, गलत संगत और अन्य सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

छतरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को भावांतर योजना में सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, 9.36 लाख किसानों ने पंजीयन कराया

khabarsamayper

‘ऑपरेशन मुस्कान’ में छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, गुम बालक सुरक्षित मिला

khabarsamayper

इंदौर में सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम को मिला राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान

khabarsamayper

Leave a Comment